Assam Cabinet: असम में हुआ कैबिनेट विस्तार, 12 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Assam Cabinet:

Assam Cabinet: असम के मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के विधायक रनोज पेगू, अशोक सिंघल, बिस्वजीत दैमारी और असम गण परिषद (एजीपी) के केशव महंत सहित 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।इस विस्तार के साथ ही राज्य मंत्रिपरिषद में कुल सदस्य संख्या बढ़कर 17 हो गई है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने यहां ‘ज्योति-बिष्णु अंतरराष्ट्रीय कला मंदिर’ में आयोजित एक समारोह में विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। Assam Cabinet: 

Read Also: तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका, के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

मंत्रिमंडल में शामिल नए चेहरों में बीजेपी के अश्विनी राय सरकार, नीलिमा देवी और सुशांत बोरगोहाईं हैं। एजीपी के महंत हिमंत विश्व शर्मा के पिछले मंत्रिमंडल में शामिल थे। उन्हें भी मंत्रिपरिषद में जगह दी गई है।शपथ लेने वालों में बीजेपी के विधायक बिमल बोरा, जयंत मल्ला बरुआ, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल और पीयूष हजारिका शामिल हैं। ये सभी नेता शर्मा की पिछली सरकार में मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। अब असम मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 17 सदस्य होंगे। इससे पहले चार अन्य मंत्रियों ने 12 मई को शपथ ली थी। Assam Cabinet: 

Read Also: पर्यावरण दिवस पर CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान, सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

शपथ लेने वाले मंत्रियों में एजीपी के अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो और बीजेपी के अंजता नियोग और रामेश्वर तेली शामिल हैं।राज्य के विधानसभा चुनाव में राजग ने 126 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड 102 सीटें जीती थीं।इनमें बीजेपी को 82 सीटें मिली थीं, जबकि उसके सहयोगी दल एजीपी और बीपीएफ ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *