रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या बना बिजनेस हब, GST ग्रोथ में सबसे आगे

Ayodhya: After the consecration of Ram Lalla, Ayodhya became a business hub, at the forefront in GST growth.

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान रामलला के विराजमान होने के बाद व्यापार की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। देश-दुनिया से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। इससे प्रति व्यक्ति आय में भी सुधार हुआ है। ये शहर अब जीएसटी वृद्धि में कानपुर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे है।

Read Also: नेब सराय इलाके में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्रमुख उद्योगों के होटल, खानपान सेवाएं और मॉल खुलने से क्षेत्र फला-फूला है। इसके अलावा व्यावसायिक गतिविधियों में इजाफे ने बड़ी संख्या में उद्योगपतियों को अयोध्या की ओर आकर्षित किया है। पर्यटन और व्यापार में वृद्धि ने शहर की प्रति व्यक्ति आय पर भी अच्छा असर डाला है, जो अयोध्या की बढ़ती आर्थिक समृद्धि को दर्शाता है। मंदिर के उद्घाटन के बाद से व्यापार में वृद्धि को देखते हुए शहर के व्यापारियों ने खुशी जताई है। लोग शहर के विकास को लेकर उम्मीद लगाए हैं, कई लोग भगवान राम लला के भव्य मंदिर के मद्देनजर आए आर्थिक मौके और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर जोर डाल रहे हैं।

Read Also: नडियाद में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर, 3 लोगों की मौत

अयोध्या के व्यवसायी जीतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि विकास इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि हर दिन लाखों लोग यहां आ रहे हैं। लगभग एक लाख से 1.5 लाख लोग रोजाना यहां आते हैं। यही विकास की वजह है। व्यापारियों का मानना ​​है कि भगवान राम के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद अयोध्या में कारोबार बढ़ गया है। अयोध्या में व्यवसाय करने वाले राकेश कुमार ने कहा कि उद्घाटन के बाद से सभी का बिजनेस बहुत बढ़ गया है। होटल और सभी बन रहे हैं। सभी की अच्छी बिक्री हो रही है और उनका व्यवसाय भी बढ़ रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *