Ayodhya ‘Saryu Aarti’: अयोध्या आने वाले श्रद्धालु जल्द ही सरयू नदी के घाटों पर वाटर और साउंड सिस्टम की मदद से पवित्र आरती में शामिल हो सकेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक शाम की आरती में श्रद्धालुओं की भारी तादात को देखते हुए नया सिस्टम लगाया जा रहा है। Ayodhya ‘Saryu Aarti’
Read Also: लद्दाख में द्रास सेक्टर के लोग बने थे कारगिल युद्ध के गवाह, आज भी याद है वो मंजर
बता दें, मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों का कहना है कि कई श्रद्धालु जो पहले आरती में हिस्सा नहीं ले पाते थे, अब वो तकनीक की मदद से इसमें शामिल हो सकेंगे। सरयू आरती हर शाम सूर्यास्त के समय अयोध्या में सरयू नदी के तट पर की जाती है। हजारों लोग आरती में हिस्सा लेते हैं और दीपक जलाकर पवित्र नदी की पूजा करते हैं।
Read Also: दिल्ली का मौसम हुआ कूल-कूल, ठंडी हवाओं के साथ होगी जोरदार बारिश
दरअसल, आरती के दौरान बारी भीड़ के कारण भक्तों को आरती देखने में काफी दिक्कत होती है, जिसे देखते हुए वहां पर वाटर स्क्रीनिंग लगाई जा रही है साथ ही साउंड सिस्टम भी लगाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु मां सरयू जी की आरती आसानी से देख सकेंगे। साउंड सिस्टम के माध्यम से दिव्य आरती की भव्यता लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। ट्रस्ट का कहना है कि निश्चित रूप से ये पहल बहुत ही सुंदर पहल है। उन्होंने इस पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई भी दिया।
