पठान को है पूजा का इंतजार….. मेकर्स ने खास अंदाज में बताई ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज डेट

Ayushman khurana new movie, पठान को है पूजा का इंतजार..... मेकर्स ने खास ....

ड्रीम गर्ल 2 की रिलीजिंग डेट सामने आ गयी है। फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म के रिलीज़ को लेकर पठान से बात की गयी है। बता दें की आयुष्मान खुराना के फैंस ने मच अवेटेड फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल फिल्म 2019 में आई। जिसका सेकंड पार्ट हल ही में रिलीज़ होने जा रहा है। दरअसल हाल ही में मेकर्स ने एक वीडियो शायर किया किया है जिसमें ने ड्रीम गर्ल पूजा पठान बनें शाहरुख़ खान से बात कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

बता दें की फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना ने पूजा का किरदार निभाया था। वहीं ड्रीम गर्ल 2 की जो वीडियो सामने आयी है। उसमें पूजा का चेहरा नहीं दिखाया गया है। वहीं वीडियो मे वो खूबसूरत डीवा के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आयुष्मान खुराना फोन उठाते हैं और कहते हैं- ‘हैलो मैं पूजा बोल रही हूं आप कौन? इस पर शाहरुख कहते हैं- ‘पठान बोल रहा हूं।’

जिस पर पूजा कहती है- कैसे हो मेरे पठान। इस सवाल पर पठान का जवाब आता है कि पहले से ज्यादा जवान।’ वहीं बाद में पठान पूछते हैं- ‘पूजा तुम कब आ रही हो। पूजा कहती है 7 जुलाई को साथ-साथ।’ बता दें कि ड्रीम गर्ल 2 साल आयुष्मान खुराना के अलावा इस फिल्म में अनन्या पांडे लीड रोल निभाएंगी।’ इसके अलावा इस फिल्म में अनु कपूर, परेश रावल, अभिषेक बनर्जी, सीमा पहवा और मनजोत सिंह जैसे एक्टर अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

Read also: बिग बॉ़स के घर से बाहर आते ही शालीन भनोट को ये लगा बड़ा झटका

आयुष्मान खुराना और शाहरुख़ खान जिस तरह से फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। तो फैंस भी काफी खुश नज़र आ रहे हैं। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं की इस फिल्म में शाहरुख़ खान भी नज़र आ सकते हैं। वहीं बता दें की जल्द ही शाहरुख़ की फिल्म जवान 2 भी जल्दी ही आने वाली है।

बता दें की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को एकता ने प्रोड्यूस करने वाली है। ऐसे में उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है की वैलेंटाइन पर पूजा ने पठान से किया ऐलान। जुलाई की 7 को साथ में होगी पूजा! वहीं आयुष्मान खुराना ने भी अपनी फिल्म को लेकर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है की ‘ब्रेकिंग न्यूज पूजा आ रही है। 7 को साथ में देखें।’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *