बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू पुलिस की हिरासत में, जाने क्या है वजह ?

.Mukhtar ansari news, बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू पुलिस की हिरासत में, जाने..

अमन पांडेय : यूपी के दबंग और बहुबली नेता और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बहू और विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी को हिरासत में लिया गया है। चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से मुलाकात करने पहुंची उनकी पत्नी निखत अंसारी को हिरासत में लिया गया है। निखत अंसारी के खिलफ एफआईआर दर्ज हुई थी।                     Mukhtar ansari news

बताया जा रहा कि निखत अंसारी अपने पति अब्बास अंसारी से मिलने चित्रकूट जेल में मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामान लेकर पहुंची थीं। जब अचानक तलाशी ली गई तो उनके पास मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित समान बरामद हुए हुआ।

Read Also – हैदराबाद से अमित शाह के बेबाक बोल

जानकारी के मुताबिक मुलाकात डिप्टी जेलर के कमरे में हो रही थी। इस दौरान तलाशी ली गई थी। इस मामल में जेल प्रशासन की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। वहीं , निखत अंसारी को लेकर पूछताछ की जा रही है। जेल प्रशासन की लापरवाही को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं।

अब्बास मऊ विधानसभा सीट से सुभासपा विधायक हैं। ED ने अब्बास अंसारी के खिलाफ पिछले साल अक्टूबर में लुकआउट नोटिस जारी किया था। इससे पहले 25 अगस्त को एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। वह कोर्ट में सरेंडर नहीं कर रहा था। अब्बास के खिलाफ आर्म्स एक्ट और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) सहित अन्य मामले दर्ज हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Mukhtar ansari news

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *