BCCI भारतीय क्रिकेटर्स को जल्‍द देगा नई सौगात, अब बारिश भी खिलाड़ी खेल सकेंगे क्रिकेट

Jay Shah:

Jay Shah: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बेंगलुरू में नई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की तस्वीरें सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर कीें।जय शाह ने पोस्ट में लिखा,ये घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हूं कि बीसीसीआई की नई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) करीब-करीब पूरी हो चुकी है और जल्द ही बेंगलुरू में खुलेगी।नई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ओलंपिक साइज स्विमिंग पुल होंगे। इसके अलावा इस नए एनसीए में अत्याधुनिक प्रशिक्षण और रिकवरी, खेल विज्ञान सुविधाएं मौजूद होंगी।

Read also-बड़ी कार्रवाई! अलीगढ़ के 94 गैर रजिस्टर्ड मदरसों पर लगेगा ताला ,सीएम योगी ने दिए निर्देश

नए एनसीए में तीन वर्ल्ड लेवल के स्पोर्ट्स स्टेडियम, 45 प्रैक्टिस पिचें, इनडोर क्रिकेट पिचें, ओलंपिक साइज की तैराकी पूल और स्टेट आर्ट ऑफ आर्ट ट्रेनिंग, रिकवरी और स्पोर्ट्स साइंस फैसिलिटी की सुविधा होगी।जय शाह ने पोस्ट में लिखा, “ये पहल हमारे देश के वर्तमान और भविष्य के क्रिकेटरों को बेस्ट पॉसिबल एनवॉयरमेंट में अपनी स्किल विकसित करने में मदद करेगी।’

Read Also: Weather Update Today: दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बदरा! मौसम विभाग ने जारी किया

बता दें कि बीसीसीआई (BCCI) ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए कई अच्छे कदम उठाए हैं. इसमें से न्यू नेशनल क्रिकेट एकेडमी का फैसला अहम रहा. यहां बारिश में भी खिलाड़ी क्रिकेट खेल सकेंगे. इसके लिए इंडोर पिच तैयार करवाई गई हैं. यहां खिलाड़ी झमाझम बारिश में भी प्रैक्टिस कर सकेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *