Benefits of Peanuts : किशमिश और मूंगफली वैसे तो आम स्नैक्स हैं. जिनका सेवन लोग अक्सर शाम को करते है. लेकिन अगर इन्हें रातभर भिगोकर सुबह खाया जाए तो इनके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। सुबह खाली पेट भिगोए हुए किशमिश और मूंगफली को खाने से सेहत को भी कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, यह एक तरह का अमृत समान नाश्ता माना जाता है, जो शरीर को अंदर से ताकत देता है और सुस्ती को दूर करता है। चलिए जानते हैं वे फायदे कौन से हैं और सेवन का सही तरीका क्या है?Benefits of Peanuts Benefits of Peanuts Benefits of PeanutsBenefits of Peanuts
पोषण से भरपूर कॉम्बिनेशन- यह मिश्रण प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर को एनर्जी और मजबूती देता है।
Read also- Iran: साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन में एक 8 साल के अफगान बच्चे को बचाया गया
क्या-क्या मिलते हैं फायदे?
पाचन मजबूत करता है- भीगी किशमिश और मूंगफली कब्ज को कम करने और आंतों को साफ रखने में मदद करते हैं।
तुरंत और लंबे समय की एनर्जी- किशमिश में मौजूद नैचुरल शुगर तुरंत ऊर्जा देती है, जबकि मूंगफली धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करती है—जिससे थकान कम होती है।
दिल को रखे स्वस्थ- इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक होते हैं।Benefits of Peanuts
Read also- UTTAR PRADESH: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 4 आरोपियों को ATS ने लिया 5 दिन की रिमांड पर
सेवन का सही तरीका- रात में 1 मुट्ठी मूंगफली और 6–10 काली किशमिश पानी में भिगो दें।सुबह खाली पेट इन्हें खाएं और चाहें तो इसका पानी भी पी लें—यह भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप सुबह चाय/कॉफी की जगह इसे अपनाते हैं, तो यह एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है।
