Bharat: वेनेजुएला के तेल पर ट्रंप का बड़ा दांव और भारत की चिंता

Bharat: 

Bharat:  वेनेजुएला के मुद्दे पर आज वैश्विक राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ एक बड़ी तेल डील का ऐलान कर सबको चौंका दिया है, तो दूसरी तरफ भारत ने वहां के बिगड़ते हालात पर गहरी चिंता व्यक्त की है।Bharat: 

Read also- Indore: मध्य प्रदेश में दूषित जल पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मृतकों के परिजनों को एक करोड़….

विदेश मंत्री जयशंकर ने वेनेजुएला घटनाक्रम पर चिंता जतायी है। ​वेनेजुएला में जारी इस ताजा घटनाक्रम और वहां की अस्थिरता पर भारत की भी पैनी नजर है। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस पूरे डेवलपमेंट पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए अपनी चिंता जाहिर की है।विदेश मंत्री ​जयशंकर ने कहा, “हम वेनेजुएला के ताजा हालातों को लेकर परेशान हैं और बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।”​भारत ने अपील की है कि इसमें शामिल सभी पक्ष मेज पर बैठें और बातचीत के जरिए किसी ठोस नतीजे पर पहुँचें।Bharat: 

​विदेश मंत्री ने जोर दिया कि कोई भी समाधान ऐसा होना चाहिए जो वेनेजुएला की जनता की भलाई और उनकी सुरक्षा के हित में हो।वही वेनेजुएला पर परोक्ष कब्जे की बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक तेल भंडार खरीद को लेकर बड़ा एलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ ऊर्जा संबंधों को नई दिशा देते हुए एक बड़ा बयान जारी किया है। ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका, वेनेजुएला से 30 से 50 मिलियन बैरल तेल की खरीदारी करेगा।​Bharat: 

बाजार मूल्य पर डील: राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया है कि यह तेल पूरी तरह से मार्केट रेट (बाजार मूल्य) पर खरीदा जाएगा।​ऊर्जा मंत्रालय को निर्देश: ट्रंप ने अपने ऊर्जा मंत्री को तुरंत इस योजना पर काम शुरू करने और इसे अमलीजामा पहनाने के निर्देश दे दिए हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह कदम वैश्विक तेल बाजार में स्थिरता लाने और अमेरिकी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए एक रणनीतिक फैसला हो सकता है।साफ है कि वेनेजुएला अब वैश्विक कूटनीति का केंद्र बन गया है। जहां अमेरिका वहां से अपनी ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करना चाहता है, वहीं भारत की प्राथमिकता वहां शांति और मानवीय सुरक्षा है। Bharat: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *