Box Office Collection: भेड़िया फिल्म की कमाई में आया उछाल, दूसरे दिन का कलेक्शन रहा शानदार

Bhediya Box Office Day 2 Collection: वरुण धवन और कीर्ति सैनन अभिनीत फिल्म भेड़ियां का आज दूसरा दिन है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। अमर कौशिक ने ही स्त्री फिल्म को डायरेक्ट किया था। बता दें की भेड़िया फिल्म के ओपनिंग डे का कलेक्शन 7 . 48 करोड़ था। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन 9.57 करोड़ रूपये रहा। दुनियाभर में जहां भेड़िया ने 12.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं हिंदी सिनेमाघरों में इस फिल्म ने 7.37 करोड़ रुपये बटोरे तो जबकि इसके तेलुगु वर्जन ने10 लाख रुपये कमाई की है।

रिलीज़ के दूसरे दिन फिल्म के कमाई में उछाल आया है। और भेड़िया ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसी के साथ इस फिल्म का कुल कलेक्शन 17.5 करोड़ रूपये हो गया है। लेकिन आज रविवार को इस फिल्म का कमाई करना जरूरी है क्योंकि उम्मीद है की इस फिल्म ने लोगों के बीच धीरे धीरे अपनी पकड़ बना रही है। और इसके कलेक्शन में भी उछाल की उम्मीदें है। ‘भेड़िया’ फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की है जो भेड़िया बन जाता है और इंसानों को खा जाता है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।                                            Bhediya Box Office Day 2 Collection,

Read also: सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर इंडस्ट्री के दोस्तों ने दी श्रद्धांजलि

भेड़िया फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन के साथ-साथ अभिषेक बनर्जी, सौरभ शुक्ला और दीपक डोबरियाल ने काम किया है। वहीं भेड़िया, हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज हुई है। ये स्त्री से शुरू हुई हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसमें स्त्री फिल्म के एक्टर्स ने कैमियो रोले किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Bhediya Box Office Day 2 Collection,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *