Big News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जताई इच्छा, 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले गांव-गांव जाकर पार्टी संगठन मजबूत करना चाहते हैं मुरुगन
News Desk : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। मुरुगन का कहना है कि वह अब तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मजबूत करने के लिए पूरा समय देना चाहते हैं। उनका लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में पार्टी का जनाधार बढ़ाना और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करना है।Big News
Read Also: CJP: जंतर-मंतर बंद होने पर बिफरे अभिजीत दीपके, सरकार को देशभर में आंदोलन की दी चेतावनी
मुरुगन ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में काम करने को अपने जीवन का बड़ा सम्मान बताया। उन्होंने अपने परिवार और राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वह किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते हैं। उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते थे और मवेशी भी चराते थे। मुरुगन कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने BJP में काम किया और मार्च 2020 में तमिलनाडु BJP के अध्यक्ष बने। वह राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। साल 2021 में पहली बार राज्यसभा पहुंचे और 2024 में दोबारा राज्यसभा के सदस्य चुने गए।Big News
Read Also: Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा और हम यहां से नहीं हटेंगे- CJP के आशुतोष रांका
मुरुगन अब तमिलनाडु के गांवों और गलियों में जाकर लोगों से मिलने और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में चेन्नई मेट्रो, तूतीकोरिन बंदरगाह के विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे स्टेशनों के विकास जैसे कार्यों का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि वह प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संदेश को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। मुरुगन ने 2029 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु से BJP की सीटें बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगाने की बात कही है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

