Bihar Election: कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए छह और उम्मीदवार किए घोषित

Bihar Election: कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने छह और उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने अब तक कुल 60 उम्मीदवारों की घोषणा की है, हालांकि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध के चलते ये अब तक साफ नहीं हो सका है कि कांग्रेस कुल कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी।कांग्रेस ने रविवार रात छह उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की।Bihar Election:

Read Also- भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा तो भारी शुल्क चुकाना होगा- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

वाल्मीकिनगर से सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अररिया से आबिदुर रहमान, अमौर से जलील मस्तान, बरारी से तौकीर आलम, कहलगांव से प्रवीण सिंह कुशवाहा और सिकंदरा से विनोद चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है।कांग्रेस ने गुरूवार को अपने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के नाम प्रमुख थे।Bihar Election:

Read Also- गोवा में INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मना रहे PM मोदी

कांग्रेस ने शुक्रवार को दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र से ऋषि नारायण मिश्रा को प्रत्याशी घोषित किया, जो पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा के पौत्र हैं। पार्टी ने शनिवार को पांच और उम्मीदवार घोषित किए थे।बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में छह नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी।Bihar Election:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *