मुंगेर में विवाद सुलझाने गए ASI पर हमला, इलाज के दौरान मौत

Bihar News: ASI who went to resolve a dispute in Munger was attacked, died during treatment, Bihar, Bihar News, ASI Murder in Munger, ASI murdered in Bihar, Bihar, Munger News, Crime news

Bihar News: बिहार के मुंगेर में शुक्रवार 14 मार्च रात की दो पक्षों के विवाद को सुलझाने के लिए गए मुफस्सिल पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई संतोष कुमार पर एक पक्ष द्वारा हमला किया। पुलिस की टीम एएसआई कुमार को मुंगेर सदर अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Read Also: 100 साल पुराना महल बनेगा फाइव स्टार होटल, तीन साल में 250 करोड़ खर्च करेगा ताज ग्रुप

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रणवीर कुमार नामक एक व्यक्ति ने एएसआई के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर चोटों की वजह से उनके सिर पर गहरा जख्म हो गया और उनकी मौत हो गई। फिलहाल इस घटना को लेकर मुंगेर पुलिस मुफसिल थाना झेत्र के नंदलालपुरा गांव में कैंप कर दोषियों को खोज रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *