बिहार के बोधगया का ये स्कूल सिर्फ एक रुपये में छात्रों को देता है शिक्षा

Bihar:

Bihar: बिहार के बोधगया का पदमपानी स्कूल अपनी एक अनूठी पहल के जरिए आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। ये स्कूल झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को सिर्फ एक रुपये महीना लेकर शिक्षा प्रदान कर रहा है। इतना ही नहीं, छात्रों की फीस के रूप में जो पैसे इकट्ठे होते हैं उनसे पौधे खरीदे जाते हैं और स्कूल के परिसर में लगाए जाते हैं।

Read Also: Kisan Andolan: हाइवे पर किसानों के प्रदर्शन के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

इसके साथ ही कुछ शिक्षकों का कहना है कि छात्रों से पौधे लगवाने के पीछे उनका मकसद बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और उनको स्वच्छ वातावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना है। साथ ही स्कूल की इस पहल में वियतनाम के शिक्षक भी शामिल हैं जो बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी सिखा रहे हैं।

Read Also: Illegal Cannabis Cultivation: वन अधिकारियों ने दक्षिण त्रिपुरा में बड़े पैमाने पर अवैध भांग की खेती को किया नष्ट

साथ ही स्कूल के छात्रों का कहना है, इस अनूठी पहल की वजह से वे पर्यावरण को संरक्षित करने के प्रति संवेदनशील हुए हैं। 2018 में शुरू हुआ ये स्कूल वर्तमान में 8वीं कक्षा तक है और यहां पर 250 छात्र छात्राएं पढ़ते हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *