BJP: कुरुक्षेत्र पहुंचे CM सैनी, CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

BJP
BJP: कुरुक्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला उन्होंने कहा कि “उनके कारनामों को अब जनता अच्छी तरह से देख और समझ चुकी है। BJP
मुख्यमंत्री ने पंजाब में हाल ही में एक अधिकारी द्वारा किए गए सुसाइड मामले को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह घटना प्रशासनिक हालातों पर गंभीर सवाल खड़े करती है,राज्यसभा चुनाव को लेकर भी मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोई खेल नहीं खेला, बल्कि खेल तो कांग्रेस ने किया है।BJP
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के चुनाव प्रभारी, जो खुद दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उनकी मौजूदगी में ही विधायकों के साथ गोलमाल हुआ, जिसे हरियाणा की जनता ने भी देखा है। वहीं जब उनसे नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि हुड्डा अपने ही विधायक कुलदीप वत्स को मनाने के लिए उनके घर जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “घर-घर जाकर अपने विधायकों को मनाना पड़ रहा है, लेकिन हरियाणा की जनता उनके पुराने कारनामों को अच्छी तरह जानती है। BJP

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *