BJP: कांग्रेस पर घुसपैठियों द्वारा भूमि हड़पने की “इजजात देने” का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि असम में घुसपैठ केवल चुनावी मुद्दा नहीं है बल्कि ये राज्य की पहचान और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा से जुड़ा है।नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले असम में बीजेपी के बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि राज्य में लंबे समय तक अस्थिरता रही, लेकिन पिछले एक दशक में स्थिति में बदलाव आया है क्योंकि पार्टी की दो इंजन वाली सरकार ने शांति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया।उन्होंने कहा कि असम में पिछली कांग्रेस सरकारों के “कुशासन” की याद दिलाना और उन्हें आगाह करना जरूरी है कि छोटी सी गलती भी राज्य को पीछे धकेल सकती है। उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी सदस्य राज्य में पार्टी के लिए हैट्रिक सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।उन्होंने कहा, “घुसपैठ सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं है। ये असम की पहचान और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा का मुद्दा है। कांग्रेस ने घुसपैठियों द्वारा अवैध रूप से जमीन हड़पने की इजाजत दी है।”BJP:
Read Also: Chennai: टीवीके ने अभिनेता विजय की रैली के दौरान पुलिस तैनाती में कमी को लेकर चुनाव आयोग के पास दर्ज कराई शिकायत
उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी की ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ पहल के दौरान कहा, “जहां भी घुसपैठिए बसते हैं, वे छोटे व्यवसायों और वहां के लोगों की आजीविका पर कब्जा कर लेते हैं।” इस पहल का मकसद चुनाव वाले राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ना है।प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को अवैध भूमि हड़पने के मामलों और स्थानीय लोगों द्वारा सामना की जाने वाली समस्याओं के बारे में पूरी तरह से अवगत होना चाहिए और अवैध घुसपैठियों के कारण पीड़ित लोगों की पीड़ा से अवगत होना चाहिए।उन्होंने कहा, “लोगों को ये पता होना चाहिए कि कांग्रेस ने अतिक्रमण की करने दिया, लेकिन बीजेपी अधिकारों की रक्षा कर रही है।”मोदी ने बताया कि सरकार ने पूर्वोत्तर के कई संगठनों के साथ 12 शांति समझौते किए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को लोगों को याद दिलाना चाहिए कि कांग्रेस “सिर्फ कागजों पर समझौते करके सुर्खियां बटोरती थी और लोगों को गुमराह करती थी”।BJP:
Read Also: Stock Market: शेयर बाजार में वित्त वर्ष 2025-26 के अंतिम कारोबारी दिन तेज गिरावट, Sensex 1,636 अंक लुढ़का
उन्होंने कहा, “हमने वो दौर देखा है जब असम हिंसा की आग में जल रहा था। असम में लंबे समय तक अस्थिरता का दौर रहा, लेकिन पिछले एक दशक में हालात बदल गए हैं। आज हम एक नया आत्मविश्वास देख सकते हैं क्योंकि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने शांति के लिए हर संभव प्रयास किया है।”मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में शांति समझौतों को दरकिनार कर दिया गया और युवाओं को पीड़ा झेलने और अशांति की ओर बढ़ने के लिए छोड़ दिया गया।पीएम मोदी ने कहा, “असम में कांग्रेस शासन के दौरान उग्रवादियों और छात्र संगठनों के साथ कोई भी समझौता कारगर नहीं हुआ। कांग्रेस ने बोडो आंदोलन के साथ विश्वासघात किया।“BJP:
उन्होंने कहा, “बीजेपी ने शांति स्थापित करने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम किया है। हम पूरी ईमानदारी से शांति समझौतों को लागू कर रहे हैं। असम ने पिछले एक दशक में ईमानदार प्रयासों के माध्यम से शांति स्थापित होते देखा है।”मोदी ने ये भी कहा कि बोडो आदिवासी क्षेत्रों की संस्कृति समृद्ध है, लेकिन दशकों तक कांग्रेस ने इस क्षेत्र की उपेक्षा की।उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि आज यहां शांति है। बोडोलैंड में कभी कर्फ्यू और बम धमाकों की आवाजें गूंजती थीं, लेकिन आज यहां शांति और स्थिरता है। यह देश के लिए सबसे बड़े उदाहरणों में से एक है, एक ऐसा क्षेत्र जिसने कभी हिंसा देखी, अब शांति के पथ पर अग्रसर है।”BJP:
मोदी ने कहा कि असम में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की हैट्रिक के लिए सभी लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं।उन्होंने कहा, “मैं असम बीजेपी के कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं। मैं भी आप ही की तरह एक कार्यकर्ता हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है, मैं उसे पूरा करता हूं। आज बूथ स्तर पर मुझे आप सभी से बात करने का अवसर मिला। मुझे पता है कि आप व्यस्त हैं और आप सभी ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के संकल्प से ओतप्रोत हैं।”उन्होंने असम में पूर्व कांग्रेस सरकारों के “कुशासन” के बारे में पहली बार मतदान करने वाले और युवा मतदाताओं को सूचित करने की जरूरत पर जोर दिया।प्रधानमंत्री ने कहा, “शांति किसी भी राज्य के विकास की प्राथमिक जरूरत है और ये भी कहा कि असम में कांग्रेस शासन के दौरान उग्रवादियों और छात्र संगठनों के साथ कोई भी समझौता सफल नहीं हुआ।BJP:
मोदी ने असम बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं को राज्य में प्रसारित हो रहे एआई-जनरेटेड वीडियो के प्रति लोगों को आगाह करने की अपील की।प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए जहां हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हुए लोगों के अनुभव सुने जा सकें।उन्होंने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के पास नमो ऐप होना चाहिए, जिसके जरिए बीजेपी सदस्यों को ‘नारी शक्ति’ के सशक्तिकरण के लिए पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी मिलेगी।उन्होंने जोर देकर कहा, “बीजेपी की डबल इंजन वाली सरकार पूरे भारत की महिलाओं की पहली पसंद है।”मोदी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को ये भी पता चलेगा कि डबल इंजन वाली सरकार असम की ‘ओरुनोदोई’ योजना और लखपति दीदी कार्यक्रम जैसे कार्यों से क्या लाभ हो सकते हैं।BJP:
उन्होंने कहा, “डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लखपति दीदियों की सफलता की कहानियों को लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।”प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को चाय बागानों में बूथों का दौरा करना चाहिए और ‘चाय पे चर्चा’ का आयोजन करना चाहिए ताकि वे लोगों की कहानियां और अतीत में झेली गई समस्याओं को सुन सकें।उन्होंने कहा, “वे आपको बताएंगे कि कैसे उन्हें कंपनियों के भरोसे छोड़ दिया गया था। इन बैठकों में युवाओं को भी शामिल किया जाना चाहिए।”
मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने बहुत कुछ किया है, लेकिन लोगों की अभी भी बहुत अपेक्षाएं हैं।उन्होंने कहा कि चाय बागान श्रमिकों को दिए गए भूमि अधिकार हजारों परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करेंगे और उनकी गरिमा सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार केंद्रीय योजनाओं को उस राज्य के चाय बागान श्रमिकों तक नहीं पहुंचने दे रही है।असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए चुनाव नौ अप्रैल को होंगे। बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 2016 से असम में सत्ता में है।BJP:
