BJP संविधान बदलने का माहौल बना रही है..? इन आरोपों पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री- Nitin Gadkari

Ordnance Factory Blast:

Nitin Gadkari:केंद्रीय मंत्री और नागपुर से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार नितिन गडकरी ने शनिवार को अपने चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन किया।इस मौके पर एनडीए के घटक दल के कई नेता उनके साथ मौजूद थे।नितिन गडकरी ने कहा कि वे पीएम मोदी के गुरु मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ पर चलेंगे।

संविधान बदलने का सवाल ही नहीं उठता…नितिन गडकरी

उदघाटन समारोह के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, “मैं जातिवाद नहीं करूंगा, सांप्रदायिकता नहीं करूंगा। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, ये जो मोदी जी ने कहा है उसी के अनुसार चलूंगा। बाबा साहेब आंबेडकर का दिया हुआ संविधान हमारा सम्मान है। समाज में समानता स्थापित करना, ये हमारे जीवन की दृढ़ विश्वास है।संविधान बदलने का सवाल ही नहीं उठता।”नितिन गडकरी ने कहा कि जब कांग्रेस लोगों को अपनी बातों पर भरोसा नहीं दिला पाती तो वो उन्हें भ्रमित करने की कोशिश करती है।उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने (कांग्रेस) इमरजेंसी लगाकर संविधान को तोड़ने का काम किया, वो हमारे बारे में दुष्प्रचार करते हैं कि ये संविधान खत्म करेंगे, आरक्षण को खत्म करेंगे, वो लोगों को मना नहीं सकते तो उन्हें भ्रमित करते हैं।”नागपुर में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण यानी 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।

Read also-श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, 73 किस्मों के 17 लाख फूलों का सैलानी कर रहे हैं दीदार

सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास …

“मैं जातिवाद नहीं करूंगा, सांप्रदायिकता नहीं करूंगा। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, ये जो मोदी जी ने कहा है उसी के अनुसार चलूंगा। बाबा साहेब आंबेडकर का दिया हुआ संविधान हमारा सम्मान है। समाज में समानता स्थापित करना, ये हमारे जीवन की दृढ़ विश्वास है।संविधान बदलने का सवाल ही नहीं उठता। जिन लोगों ने इमरजेंसी लगाकर संविधान को तोड़ने का काम किया, वो हमारे बारे में दुष्प्रचार करते हैं कि ये संविधान खत्म करेंगे, आरक्षण को खत्म करेंगे, वो लोगों को मना नहीं सकते तो उन्हें भ्रमित करते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *