BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने एक देश एक चुनाव पर दी ये सफाई, विपक्ष पर कही ये बात

One Nation One Election

One Nation One Election: बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ संघीय ढांचे का उल्लंघन नहीं है।साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष का विरोध बेबुनियाद है।रविशंकर प्रसाद ने कहा, “ये एक ऐतिहासिक दिन है। हम इस दिन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहते हैं।ये मुद्दा पिछले 20-25 सालों से लंबित था।

Read also-Punjab: गगनदी की मौत से घर में पसरा सन्नाटा, परिजनों ने सरकार से की ये डिमाड़

विधि आयोग और चुनाव आयोग ने इसकी सिफारिश की थी। राजनैतिक विचारकों ने भी इस पर बात की थी। बार-बार कहा गया कि देश में राजनैतिक स्थिरता के लिए एक साथ चुनाव होने चाहिए। सबसे पहले हरियाणा में चुनाव हुए, फिर महाराष्ट्र, फिर पूर्वोत्तर राज्यों में, उसके बाद झारखंड में।जल्द ही दिल्ली में चुनाव होंगे। कुछ महीनों में बिहार में चुनाव होंगे। देश हमेशा चुनावों के चक्र में फंसा रहता है। विपक्ष के आरोपों का कोई आधार नहीं है।”

Read also-Sports: विश्व शतरंज चैंपियन बने डी गुकेश, भारत लौटने पर फैंस ने किया भव्य स्वागत

रविशंकर प्रसाद, सांसद, बीजेपी- ये एक ऐतिहासिक दिन है। हम इस दिन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहते हैं।ये मुद्दा पिछले 20-25 सालों से लंबित था। विधि आयोग और चुनाव आयोग ने इसकी सिफारिश की थी। राजनैतिक विचारकों ने भी इस पर बात की थी। बार-बार कहा गया कि देश में राजनैतिक स्थिरता के लिए एक साथ चुनाव होने चाहिए। सबसे पहले हरियाणा में चुनाव हुए, फिर महाराष्ट्र, फिर पूर्वोत्तर राज्यों में, उसके बाद झारखंड में।जल्द ही दिल्ली में चुनाव होंगे।

हम इसे पारित करेंगे-  कुछ महीनों में बिहार में चुनाव होंगे। देश हमेशा चुनावों के चक्र में फंसा रहता है। विपक्ष के आरोपों का कोई आधार नहीं है। जेपीसी से पारित होने के बाद जब वोटिंग होगी तो दो तिहाई बहुमत की जरूरत होगी। हमारे पास संख्या है। हम इसे पारित करेंगे। साथ ही विपक्ष का काम विरोध करते रहना है। क्या उन्होंने कभी मोदी सरकार द्वारा किए गए किसी सार्थक काम का समर्थन किया है, चाहे वो जीएसटी हो या कोई और। ये संघीय ढांचे का उल्लंघन नहीं है। क्या राज्यों में चुनाव नहीं होंगे? अगर वे कोई अच्छा तर्क लेकर आते हैं तो हम उसका जवाब देंगे।लेकिन ये सिर्फ विरोध के लिए विरोध है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *