बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने गुजरात से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया

Rajya Sabha Election:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने गुरुवार को गुजरात से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।नड्डा के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और राज्य के कई पार्टी नेता भी मौजूद थे।गुजरात से बीजेपी के तीन और उम्मीदवारों ने भी संसद के ऊपरी सदन के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।नड्डा अभी हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं, लेकिन बीजेपी के पास कांग्रेस शासित राज्य से एकमात्र सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है।

Read also-Rajya Sabha Election: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से जाएंगे राज्यसभा, अशोक चव्हाण को भी मिला इनाम

बता दें कि देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है. इसके लिए 29 जनवरी को घोषणा की गई थी. इन 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव कराया जाएगा। मतदान  सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी।

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *