BJP: दिल्ली ब्लास्ट को लेकर PM ने दिया बड़ा बयान, बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान दौरे के दौरान दिल्ली ब्लास्ट की घटना पर गहरी प्रतिक्रिया दी है। थिम्पू में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “दिल्ली में कल शाम का यह हादसा पूरे देश को झकझोर गया है। मैंने रात भर जांच एजेंसियों से संपर्क में रहा। साजिश के सारे दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।पीएम मोदी ने कहा कि हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की जड़ तक पहुंचेंगी और हर दोषी को सजा मिलेगी।

Read also- Nithari Murder Case : उच्चतम न्यायालय ने सुरेंद्र कोली की सुधारात्मक याचिका स्वीकार की

पीएम मोदी मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जतायी है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर भी पोस्ट कर कहा कि उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों से स्थिति की समीक्षा की है। प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस दर्दनाक घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मृतकों के परिवारों को संवेदना दी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Read also- Air Pollution In Delhi: केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के तीसरे चरण के तहत प्रतिबंध लागू किए

सूत्रों के अनुसार,विदेश दौरे पर गयी राष्ट्रपति ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है और दिल्ली सहित पूरे देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है। राष्ट्रपति ने निर्देश दिए कि जांच तेज की जाए और दोषियों को सख्त सजा सुनिश्चित हो।वही दिल्ली ब्लास्ट के बाद गृहमंत्री अमित शाह लगातार एक्शन में है।गृहमंत्री अमित शाह ने आज उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की है। जिसमें दिल्ली पुलिस,आईबी और अन्य एजेंसियों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया है। इस बैठक के बाद दिल्ली ब्लास्ट की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। गृहमंत्री ने देशभर में सुरक्षा अलर्ट बढ़ाये जाने के दिशा निर्देश दिए है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *