Nana Patole :महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को कहा कि बीजेपी अपने राजनैतिक फायदे के लिए महिलाओं को ढाल बनाने में माहिर है।नाना पटोले अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार के खिलाफ स्वाति मालीवाल के आरोप को लेकर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पूरी राजनीति के पीछे बीजेपी का हाथ है।नाना पटोले ने कहा कि बीजेपी विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।दिल्ली सीएम आवास पर एएपी सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था।
Read Also: Delhi: आम आदमी पार्टी के विरोध मार्च को देखते हुए बीजेपी मुख्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा बीजेपी महिलाओं को सामने करने में एक्सपर्ट है इसमें कोई दो मत नहीं है। जैसे सुप्रीम कोर्ट के उस समय के जज जो आज सांसद बने हुए हैं बीजेपी के उनके ऊपर भी इस तरह की अव्यवस्था बनाई गई थी और उसके पीछे कौन था ये देश जानता है। अभी केजरीवाल के ऊपर भी उनकी पार्टी की एक महिला नेता ने इस तरह से आरोप किया है, तो मुझे लगता है कि उनको लगता है कि ये बीजेपी ने ही किया होगा और इसलिए वो बीजेपी के कार्यालय में मोर्चा लेकर जा रहे हैं।”
Read Also: Politics News: हम सत्ता में आए तो एक समान जीएसटी की व्यवस्था लागू करेंगे- मल्लिकार्जुन खरगे
“2017 में नरेंद्र मोदी की सरकार ने ईडी कानून में और सीबीआई में, कानून में जो बदलाव किया उस बदलाव के कारण विपक्ष हो या कोई भी लोग हों उनके ऊपर जिस तरह से इसका दुरुपयोग करने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है, तो ये डर की भावना लोकतांत्रिक व्यवस्था में नहीं होना चाहिए। जो भी उसमें सुधार लाने का काम है उसका समर्थन कांग्रेस पार्टी करेगी।”
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
