पहले चरण में बीजेपी का प्रदर्शन रहा खराब; प्रधानमंत्री अपने बयानों से माहौल खराब कर रहे हैं – जयराम रमेश

Jairam Ramesh

Jairam Ramesh :कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि चुनाव के पहले चरण में बीजेपी के ‘खराब प्रदर्शन’ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घबरा गए है।उन्होंने कहा कि इसी घबराहट की वजह से प्रधानमंत्री इस तरह के बयान देकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

पीटीआई वीडियो से खास बातचीत में जयराम रमेश ने कहा, “पहले चरण के बाद की राजनैतिक स्थितियों को देखकर प्रधानमंत्री घबराए हुए हैं। वो घबराए और परेशान हैं, जो बीजेपी के बहुत खराब प्रदर्शन को दर्शाता है। दक्षिण में सुपड़ा साफ है और उत्तर आधा है।”जयराम समेश ने प्रधानमंत्री के उस बयान का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो लोगों की संपत्ति को मुसलमानों में फिर से बांट देगी।

Read also-लोकसभा चुनाव और गर्मी का सितम! चुनाव आयोग ने की हाई लेवल मीटिंग

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने एजेंडे को रीसेट करने और नया आकार देने की कोशिश की है। वो जानते हैं कि वो बहुत कमजोर स्थिति में हैं। इसलिए वो बहस के लिए नई पिच तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं और हम इस जाल में नहीं फंसना चाहते।पहले चरण के बाद की राजनैतिक स्थितियों को देखकर प्रधानमंत्री घबराए हुए हैं। वो घबराए और परेशान हैं, जो बीजेपी के बहुत खराब प्रदर्शन को दर्शाता है। दक्षिण में सुपड़ा साफ है और उत्तर आधा है।”

“वो सच नहीं बोल सकते। उनके मुंह से झूठ की गंगा बहती है। उन्होंने हमारे घोषणापत्र पर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है। सबसे पहले उन्होंने मुस्लिम लीग के बारे में बात की और मुझे उन्हें याद दिलाना पड़ा कि ये श्यामा प्रसाद मुखर्जी ही थे जो मुस्लिम लीग में शामिल थे। हाल के दिनों में लालकृष्ण आडवाणी और जसवंत सिंह ने पाकिस्तान जाकर जिन्ना को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री के लिए मुस्लिम लीग के बारे में बात करना थोड़ा विडंबनापूर्ण है, क्योंकि वो और मुस्लिम लीग एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसके बाद उन्होंने राजस्थान में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।”हमारा एजेंडा किसान, युवा, महिलाओं के लिए न्याय करना है। प्रधानमंत्री का एजेंडा इन बयानों के जरिए ध्रुवीकरण करना है ताकि माहौल खराब हो सके।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *