उत्तर-पूर्वी दिल्ली में CRPF कैंप के पास ढाई वर्षीय बच्चे का मिला शव

CRPF camp

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक से शुक्रवार को लापता हुआ ढाई वर्षीय बच्चा शनिवार को सीआरपीएफ(CRPF) कैंप के पास जंगली इलाके में मृत अवस्था में पाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Read Also: कोलकाता में रेड रोड पर होने वाले ‘दुर्गा पूजा कार्निवल’ के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अधिकारियों ने बताया कि बच्चे के लापता होने की सूचना शुक्रवार को खजूरी चौक पुलिस थाने में दी गई थी, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, बच्चे का शव CRPF कैंप की चारदीवारी के पास जंगली इलाके में मिला। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए फॉरेंसिक दलों को बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्चे के अपहरण और हत्या में शामिल लोगों की पहचान और पता लगाने के लिए कई दल गठित किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *