बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने पिता को दी अंतिम विदाई, दुख बांटने पहुंचे ये सितारे

Malaika Arora Father Funeral:
Malaika Arora Father Funeral: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा  इन दिनों  बुरे दौर से गुजर रही हैं। मलाइका  के परिवार के लिए यह वक्त मुश्किलों से भरा हुआ है।मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने सुसाइड कर लिया है जिसके बाद घर के सभी सदस्य सदमे में हैं।एक्टर सैफ अली खान,सोहेल खान, आशीष चौधरी,साजिद खान और फराह खान सांताक्रूज हिंदू श्मशान में गुरुवार को मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Read also-पहले पराठे खाएंगे फिर करेंगे समाधान…आखिर क्यों जिलाधिकारी ने कही ये बात?

बॉलीवुड में शोक की लहर-  बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुबह 9 बजे अनिल अरोड़ा बांद्रा वाले घर के छठे फ्लोर से कूदकर आत्महत्या  कर ली। अनिल अरोड़ा के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई।मलाइका अरोड़ा के साथ इस दुख की घड़ी में उनके पूर्व पति और बॉयफ्रेंड दोनों एक साथ खड़े नजर आए। मलाईका खुद को संभाल पाने में नाकाम हो रही है। अरबाज खान और अर्जुन कपूर दोनों ही इस मौके पर मलाइका अरोड़ा के लिए मजबूती से खड़े नजर आए।

अनिल मेहता ने की आत्महत्या – अलीजेह अग्निहोत्री और ओरी भी अंतिम दर्शन के लिए अंतिम संस्कार में मौजूद थे।अधिकारियों के मुताबिक, अनिल मेहता (65) ने सुबह करीब नौ बजे बांद्रा इलाके में एक इमारत की छठी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी।घटना के पीछे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चला है और जांच जारी है।

Read also-क्या है राधा अष्टमी का महत्व, क्यों रहता है भक्तों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार ?

सितारों का लगा तांता- बांद्रा में बुधवार को मलाइका अरोड़ा के पिता की दुखद मौत के बाद शोक व्यक्त करने के लिए अर्जुन कपूर, सोफी चौधरी और शिबानी दांडेकर समेत कई फिल्मी सितारे उनके घर पहुंचे।पुलिस ने बताया कि 62 साल के मलाइका के पिता ने बांद्रा में इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *