Vicky Kaushal: बैड न्यूज़’ की ओपनिंग हुई दमदार, बॉक्स ऑफिस पर किया 8 करोड़ से अधिक का कारोबार

Bad Newz Box Office Collection Day 1:

Bad Newz Box Office Collection Day 1:विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर कॉमेडी फिल्म “बैड न्यूज” ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.62 करोड़ रुपये की कमाई की। प्रेड्यूसर ने शनिवार को एक्स पर इसकी जानकारी दी।शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन आनंद तिवारी ने किया है। वे 2018 में आई फिल्म “लव पर स्क्वायर फुट” के बेहतरीन डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं।इसको अमृतपाल सिंह बिंद्रा, अपूर्व मेहता और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

Read also-बदल रही है पृथ्वी के घूमने की गति, जानें आखिर क्या है इस बदलाव का कारण?

विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनर-  करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के पहले दिन के आंकड़े शेयर किए।स्टूडियो ने पोस्टर के साथ पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, “बधाई-कलेश-टियन! पहले दिन पर ही #बैडन्यूज़ ने सबका दिल जीत लिया!” इसमें बताया गया कि फिल्म ने नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 8.62 करोड़ रुपये कमाए।फिल्म की कहानी की बात करें तो विक्की और एमी दोनों को तृप्ति से प्यार हो जाता है, लेकिन तृप्ति के होने वाले बच्चे का पिता कौन है, इस पर सस्पेंस है।फिल्म में एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी लीड रोल में हैं।

Read also-माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज के दूसरे दिन चेन्नई एयरपोर्ट पर 16 फ्लाइट कैंसिल

जानें ‘बैड न्यूज़’ के बारे में – आपको बता दें कि बैड न्यूज़ मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद किया ।बैड न्यूज़’ हेटेरोपैटरनल सुपरफेकुंडेशन की रेयर घटना पर बेस्ड फिल्म है। फिल्म की कहानी तृप्ति डिमरी  के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। जो जुड़वा बच्चों से प्रेग्नेंट है और उसके इन होने वाले बच्चों के बायोलॉजिकल पिता अखिल चड्ढा विक्की कौशल और गुरबीर पन्नू हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *