Brazil-India Relationship : मोदी बोले- भारत और ब्राजील की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे, साझा प्राथमिकताओं को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आगे बढ़ाने पर दिया जोर
News Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने पर बधाई दी है। लूला ने 25 अक्टूबर को हुए कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी फ्लावियो बोलसोनारो को हराकर एक बार फिर राष्ट्रपति पद हासिल किया। इसके बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्हें अपना प्रिय मित्र बताया और उनकी जीत को उल्लेखनीय करार दिया। लूला की इस जीत के साथ वह ब्राजील के राष्ट्रपति के रूप में चौथा कार्यकाल संभालने जा रहे हैं।Brazil
Read Also: पेरिस में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर पर फूटा जनता का गुस्सा, प्रदर्शनकारियों ने मैक्रॉन सरकार को चुनौती दी…

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि वह भारत और ब्राजील के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा तथा व्यापक बनाने के लिए लूला के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करना जारी रखेंगे। मोदी ने ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और दुनिया को अधिक समावेशी, न्यायसंगत तथा टिकाऊ बनाने की दिशा में मिलकर काम करने पर भी जोर दिया। भारत और ब्राजील के संबंध व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और बहुपक्षीय सहयोग जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े हैं।Brazil
Read Also: BHARAT की कीमत पर नहीं होंगे अमेरिका-पाकिस्तान के संबंध, मार्को रुबियो ने दिया भरोसा
ब्राजील के चुनावी आंकड़ों के अनुसार, लूला को करीब 51.8 प्रतिशत वोट मिले, जबकि फ्लावियो बोलसोनारो को लगभग 48.2 प्रतिशत मत हासिल हुए। दोनों के बीच जीत का अंतर करीब 44 लाख वोटों का रहा। लूला की जीत को ब्राजील की राजनीति के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समीकरणों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। भारत और ब्राजील ब्रिक्स सहित कई वैश्विक मंचों पर साथ काम करते हैं। ऐसे में लूला की वापसी से दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दों पर साझेदारी को आगे बढ़ाने की उम्मीद है।Brazil
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

