Budget 2022: 1 फरवरी को पेश होगा बजट, आम लोगों ने रखी अपनी राय

अंबाला(कृष्ण बाली): एक फरवरी को आने वाला केंद्र सरकार का 2022 का बजट कैसा हो, इस बारे में अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग तरीके से अपनी राय रखी। कुछ लोगों ने कहा कि जहां जीएसटी सहित अन्य टैक्स प्रणाली को सरल किया जाए। इनकम टैक्स के स्लैब रेट बढ़ाई जाए। वहीं, लोगों का कहना था कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, जीडीपी सहित अन्य नागरिक सुविधाओं में बढ़ोतरी करे, जिससे आम नागरिक को परेशानी न झेलनी पड़े।

ग्रहणी का कहना है कि दिनों दिन बढ़ रहे डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर सहित दालों और सब्जियों के रेट ने उनकी रसोई का स्वाद बिगाड़ कर रख दिया है। उद्योगपतियों की मानें तो इस बार के बजट में दवाइयां लोगों के लिए सस्ती होनी चाहिए और शिक्षा को लेकर भी सरकार को नए कदम उठाने चाहिए। इस बजट पर विद्यार्थियों का कहना है कि लोगों को रोजगार मिले, इसके लिए सरकार को अच्छे कदम उठाने चाहिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *