Budget Session 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को बताया देश की ताकत

Budget Session 2026

Budget Session 2026: संसद के महत्वपूर्ण बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है।आज सत्र की कार्यवाही से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर से देश और दुनिया को एक बड़ा संदेश दिया है। पीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब समस्याओं में उलझने वाला नहीं, बल्कि समाधान निकालने वाला राष्ट्र बन चुका है।

संसद परिसर में प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से की।पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति का संबोधन केवल शब्द नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास की गूँज है। पीएम ने इसे 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर की एक शानदार शुरुआत बताया और लक्ष्य रखा— ‘विकसित भारत 2047’। Budget Session 2026:

Read also-UGC Rules: सुप्रीम कोर्ट ने विवादास्पद यूजीसी नियमों पर लगाई सुप्रीम’ रोक, केंद्र सरकार और UGC को नोटिस किया जारी

1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक और इतिहास रचा जा रहा है। देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार बजट पेश करने जा रही हैं। पीएम मोदी ने इसे भारतीय संसदीय इतिहास का एक गौरवशाली क्षण बताया है।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहते हुए भारतीय मैन्युफैक्चरर्स, किसानों और मछुआरों के लिए सुनहरे भविष्य का द्वार बताया।साथ ही पीएम मोदी ने उद्योग जगत को आगाह भी किया कि अब मौका केवल मुनाफा कमाने का नहीं, बल्कि क्वालिटी के दम पर दुनिया का दिल जीतने का है।Budget Session 2026:

पीएम मोदी ने कहा कि”हमारी सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चल रही है। देश अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार है। यह समय अड़चनों का नहीं, समाधान का है।इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष और सांसदों से भी सकारात्मक सहयोग की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ‘डेमोक्रेसी’ और ‘डेमोग्राफी’ आज पूरी दुनिया के लिए उम्मीद की किरण है। सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है—सिस्टम को ‘ह्यूमन-सेंट्रिक’ बनाना और योजनाओं को फाइलों से निकालकर आखिरी इंसान के जीवन तक पहुँचाना। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष को व्यवधान नहीं समाधान पर जोर देना चाहिए।साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बयान के जरिए इस बजट सत्र की शुरुआत में ‘विकसित भारत’ के रोडमैप को और मजबूती से सामने रख दिया है। अब देखना होगा कि इस ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ की झलक वित्त मंत्री के बजट पिटारे में कैसी दिखती है।Budget Session 2026:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *