कोटा में कोचिंग छात्रों के खाने के लिए वैकल्पिक बंदोबस्त, साझा चूल्हा से हो रही है भोजन व्यवस्था, प्रशासन ने कहा – हालात सामान्य हैं

LPG Crisis

 LPG Crisis : पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत का असर राजस्थान में कोटा के हॉस्टल मेसों में दिखने लगा है। कोचिंग सेंटरों के लिए मशहूर कोटा में हॉस्टलों की भरमार है।शहर में इंजीनियर और डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले लाखों छात्र रहते हैं। मेस में उन्हें साफ-सुथरा और किफायती खाना मिलता है।LPG Crisis LPG Crisis LPG Crisis LPG Crisis 

Read also- यूक्रेन: कीव क्षेत्र पर रूसी हमले में 4 लोगों की मौत और 15 से ज्यादा घायल, शांति वार्ता ठप

मौजूदा हालात की वजह से कई मेस संचालक कोयला या लकड़ी के चूल्हे जैसे खाना पकाने के विकल्प अपनाने की सोच रहे हैं।इस संकट (LPG Crisis) के चलते कुछ मेस संचालकों ने संसाधन जुटा कर कई हॉस्टल के छात्रों को साझा तौर पर भोजन उपलब्ध कराना शुरू किया है।समस्या से निपटने के लिए, जिला प्रशासन ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति और वितरण की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

Read also- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के घर जाकर उनकी मां के निधन पर व्यक्त किया शोक

अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे घबराए नहीं। लोगों को भरोसा दिया गया है कि हालात काबू में हैं और गैस सिलेंडर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।अभी तक भोजन की गुणवत्ता या मात्रा में किसी खास कमी की खबर नहीं है, लेकिन मेस के मालिक और छात्र यही मना रहे हैं कि पश्चिम एशिया में हालात जल्द सामान्य हो जाएं ताकि ऊर्जा आपूर्ति लाइनें बहाल हों। (deepa pal) 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *