BUSINESS: जर्मनी की घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनी BSH होम अप्लायंसेज ने भारत को अपना प्रमुख रणनीतिक बाजार बताते हुए 2030 तक लगभग 8 % बाजार हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के भारत के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सैफ खान ने कहा कि ये लक्ष्य उत्पाद श्रेणियों के विस्तार, खुदरा नेटवर्क को मजबूत करने और तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में निवेश के जरिए हासिल किया जाएगा। कंपनी ने 2025 में 15 % की वृद्धि दर्ज की।BUSINESS
Read Also-SPORTS: राजनाथ सिंह ने कहा- ‘भारत प्रमुख खेल आयोजनों में सफलतापूर्वक अलग पहचान बना रहा है’
वहीं, 2026 की पहली तिमाही में कंपनी ने 50 % से अधिक की वृद्धि हासिल की। घरेलू बाजार के साथ-साथ कंपनी विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) और डिजाइन केंद्रों में निवेश कर भारत को आने वाले वर्षों में वैश्विक बाजारों के लिए नवाचार केंद्र और कम लागत वाला उत्पादन केंद्र बनाने की दिशा में भी काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियां स्थानीय उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही हैं। कंपनी का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा उत्पादन भारत में ही किया जाए। वर्ष 2026 के बारे में खान ने कहा कि कंपनी के लिए यह वर्ष काफी सकारात्मक रहने की उम्मीद है और राजस्व में 50% से ज्यादा वृद्धि हो सकती है।BUSINESS
