फैंस की डिमांड पर मैदान में नाचे कप्तान कोहली

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले गए टेस्ट मैच में कीवियों को 372 रनों से हराकर जीत दर्ज की। यह टेस्ट सीरीज भारत ने 1-0 से जीतने में सफल रहा। इससे पहले कानपुर में जो टेस्ट मैच खेला गया था वह टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। मुंबई टेस्ट मैच में टीम इंडिया को जीतने में जयंत यादव और आर अश्विन ने अहम भूमिका निभाई। इन दोनों गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 4-4 विकेट हासिल किये।

मुंबई टेस्ट जीतने के साथ ही भारत ने अपनी सरजमीं पर तीन दशक से भी ज्यादा समय से कीवियों के खिलाफ सीरीज जीतने का रिकॉर्ड कायम रखा। टेस्ट मैच के दौरान एक मज़ेदार वाक्य हुआ। क्रिकेट फैंस ने कप्तान कोहली से डांस करने की डिमांड की और वह बीच मैदान नाचने लगे।

विराट कोहली अनिल कपूर और जैकी श्रॉप की फिल्म राम लखन के गाने वन टू का फोर और फोर टू का वन पर झूमते नजर आए। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किंग कोहली फील्ड पर नाचे हो, इससे पहले भी उन्हें कई बार ऑन-फील्ड डांस करते हुए स्पॉट किया गया है।

देखिये वीडियो-

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *