Social Media News: वर्तमान समय में यूथ अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया में व्यतीत करता है। सोशल मीडिया इन दिनो पैसे कमाने का सोर्स पर बन चुका है। इन दिनों सोशल मीडिया में लोगों से ठगी होना जैसे आम बात हो चुकी है।आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो आपने साइबर बुलिंग (Cyberbullying) के बारे जरूर सुना होगा।
साइबर ठगी से बरतें सावधानी- साइबर बुलिंग डिजिटल माध्यमों से किसी व्यक्ति को धमकाने, डराने, अपमानित करने या परेशान करने का नया तरीका बन चुका है। साइबर बुलिंग सोशल मीडिया में चैट के द्वारा, ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म, ईमेल, या अन्य इंटरनेट साधनों के जरिए हो सकती है। साइबर बुलिंग का उद्देश्य किसी व्यक्ति को मानसिक तनाव देना, उसकी छवि को धूमिल करना होता है।
Read also-Sports: कौन हैं देवजीत सैकिया? जो जय शाह की जगह बने BCCI Secretary
Read also-बिहार में BPSC परीक्षा पर सियासी घमासान जारी, बंद के विरोध में शामिल हुए पप्पू यादव
साइबर बुलिंग के नकारात्मक प्रभाव – साइबर बुलिंग का शिकार होने पर व्यक्ति मानसिक तनाव में रहने लगता है।चिडचिडापन महसूस करना,मानसिक दबाव लेना, चिंता करना, किसी से बात न करना ,घबराहट होना शामिल है। साइबर बुलिंग से पीड़ित व्यक्ति समाज से कटने लगता है। और खुद को अकेला महसूस करने लगता है।
साइबर बुलिंग से बचने के लिए फॉलों करें ये टिप्स..
- 1. साइबर बुलिंग से बचने के लिए बड़ा ही सावधानी से काम करे व घबराये नहीं, अनजान व्यक्ति से चैट करने से परहेज करे।
- 2. आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सबूत इकट्ठा करें, ईमेल के स्क्रीनशॉट लें और पुलिस से संपर्क करें ।
- 3.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संबंधित व्यक्ति को ब्लॉक करें और उनकी हरकत को प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट कर
- 4. कानूनी मदद लें: गंभीर मामलों में साइबर क्राइम से संपर्क कर सकते है।
- 5. साइबर क्राइम पोर्टल: www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते है।
- 6. 1930 हेल्पलाइन: राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग हेल्पलाइन की सहायता ले
