सोना तरस्करी के बाद कोयला घोटाले में फंसी रुजिरा, मंगलवार को सीबीआई करेगी पूछताछ

कोलकाता :  कोयला घोटाले में सीबीआई की जांच  अब बंगाल की  सीएम ममता बनर्जी के परिवार तक जा पहुंची है । ममता के भतीजे  जिन्हें टीएमसी और बंगाल की सरकार में ममता के बाद दूसरे नंबर पर देखा जाता है, अभिषेक बनर्जी की पत्नी पर रुजिरा नरुला से सीबीआई कल पूछताछ कर सकती है । बता दें सीबीआई आज रुजिरा की बहन  मेनका गंभीर  के पहुंची  जहां उन्होनें पूछताछ की और मेनका घर पर मंगलवार को रुजिरा ने भी हाजिर होने की बात कही है जहां उनसे कोयला घोटाले को लेकर पूछताछ की जाएगी ।

 

 

 

 

गौरतलब है कि 2019 में विधानसभा चुनाव से पहले 15 मार्च को रुजिरा को 2 किलो सोने के साथ कोलकाता  एयरपोर्ट से  पकड़ा गया था । जहां उन पर आरोप लगा था कि वह बैंकोक से अवैध तरीके से सोना लेकर जा रही है जिसके कारण उनके खिलाफ समन जारी किया गया जिसको खारिज करते हुए उन्होनें हाई कोर्ट में अपील की थी, वो केस भी अब तक कोर्ट में रुजिरा के खिलाफ चल रहा है । बता दें पहले जब अभिषेक अपनी पत्नी के समर्थन में आए थे तो उन्हें राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ा था ।

 

 

ALSO READ – UPbudget2021: बजट में छात्राओं के लिए क्या है खास

 

 

 

इस समय जब बंगाल में चुनाव आने को है, जब  भाजपा पूरे जोरो शोरो से चुनाव की रणनीति तैयार कर रही है ऐसे में इतने बड़े पद पर आसीन परिवार के सदस्य पर ऐसा आरोप बंगाल में टीएमसी के लिए सही नही है । जिसको लेकर अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट कर कहा है “आज सीबीआई ने मेरी पत्नी के नाम पर नोटिस दिया । हमें कानून पर पूरा भरोसा है हालांकि अगर उन्हें लगता है कि इस तरह के षडयंत्र से वे हमें डरा लेंगे तो यह उनकी भूल है । हम उन लोगो में से नहीं हैं जो डरकर पीछे हट जाएं “

 

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *