प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसले

Central Cabinet: Major decisions taken in the central cabinet meeting chaired by Prime Minister Narendra Modi

Central Cabinet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण और बड़े फैसले लिए गए हैं। यह बैठक विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, जल संरक्षण और निवेश सुगमता पर केंद्रित रही। कैबिनेट ने कुल लगभग 8.8 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी, जिसमें 6 प्रमुख निर्णय शामिल हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक से देश को कई बड़ी सौगातें मिली हैं। सूकैबिनेट ने 6 अहम फैसले लिए हैं, जिनमें जल जीवन मिशन का विस्तार सबसे प्रमुख है।इस बैठक में विकास और नागरिक कल्याण से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी है।

सबसे महत्वपूर्ण फैसला – जल जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी मिली है। कैबिनेट ने इस योजना को 2028 तक बढ़ाने और रीस्ट्रक्चर करने की मंजूरी दी है। अब फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर क्रिएशन से सर्विस डिलीवरी पर होगा। कुल बजट को बढ़ाया गया है। समुदायों को ऑपरेशन और मेंटेनेंस में शामिल किया जाएगा, एसेट्स की डिजिटल मैपिंग होगी और सभी प्रोग्राम सर्टिफाइड किए जाएंगे। दूसरे बड़े फैसले के तहत कैबिनेट ने – जेवर एयरपोर्ट से फरीदाबाद कनेक्टिविटी के लिए एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। इससे नोएडा-दिल्ली क्षेत्र में ट्रैफिक सुगमता बढ़ेगी।

Read Also: Lok Sabha: लोकसभा अध्यक्ष को हटाए जाने के प्रस्ताव पर लोकसभा में हुई जोरदार बहस

कैबिनेट ने तीसरे अहम फैसले में – मदुरै एयरपोर्ट (तमिलनाडु) को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने का प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे दक्षिण भारत में पर्यटन और व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। कैबिनेट ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय में- चीन से FDI (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) के नियमों में ढील को मंजूरी दी है। सरकार ने चीन से निवेश को आसान बनाने के लिए शर्तों में रियायत दी है।

कैबिनेट ने इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे और रोड सेक्टर में अन्य प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी है। जिससे कुल निवेश 8.8 लाख करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि- “कैबिनेट के ये फैसले आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे। जल जीवन मिशन अब सस्टेनेबल और कम्युनिटी-बेस्ड बनेगा।” वहीं खबर है कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को निर्देश दिया कि पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर भारतीय नागरिकों पर न पड़े। सभी मंत्रालय मिलकर काम करें और किसी भी चुनौती के लिए पूरी तैयारी रखें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *