नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वालों दो लोगों को इकोनॉमिक सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है | Total tv, news hindi,

यमुनानगर(राहुल सहजवानी): पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वालों दो लोगों को इकोनॉमिक सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। जिन्होंने एक दो नही बल्कि 45 लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनसे 15 लाख रुपए ठग लिए। इकोनॉमिक सेल की इंचार्ज इंस्पेक्टर सोमवती ने बताया कि इस मामले में अब पकड़े गए, इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। इकोनॉमिक सेल की इंचार्ज इंस्पेक्टर सोमवती ने युवाओं को ऐसे लोगों से सचेत रहने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी नौकरी को उसकी सही प्रकिया के अनुसार ही अप्लाई करें।

Also Read मेरी विचारधारा भाजपा की, निकाय चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के लिए मेहनत करेंगे: सोमबीर सांगवान

खुद को पीडब्ल्यूडी विभाग का बताने वाले आरोपी में से एक ट्रक ड्राइवर और दूसरा पेशे से मजदूर है। नौकरी लगवाने के नाम पर किसी से 30 हजार तो किसी से डेढ लाख रुपए तक लिए गए। इस मामले में तेलीपुरा निवासी गुरमेल उर्फ गुरनाम, अंबाला के गांव गगनपुर निवासी रामकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरमेल ट्रक ड्राइवर है, वहीं, रामकुमार मजदूरी करता है। सेल इंचार्ज सोमवती ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर 45 युवाओं को पीडब्ल्यूडी में नौकरी का झांसा दिया और करीब 15 लाख रुपए ठग लिए। उन्होंने बताया कि जगाधरी शहर थाना पुलिस को विजय नगर कॉलोनी निवासी अमर सिंह ने शिकायत दी थी, जिसमें धारा 420 और अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था।

वहीं, इकोनॉमिक सेल की इंचार्ज इंस्पेक्टर सोमवती ने कहा कि ऐसे जालसाजों से सचेत रहने की जरूरत है। सही माध्यम से ही नौकरी अप्लाई करे, किसी को भी अपने दस्तावेज न दें। जो सरकार की प्रक्रिया है उसी से अप्लाई करें। सरकार की विभिन्न वेबसाइट्स है उनपर नियमों के तहत अप्लाई करें। ठगी वालो के जाल में फंसे न ही इस तरह किसी को नौकरी के नाम पर पैसे दें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *