Chennai: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने जिले के पनपक्कम में टाटा मोटर्स जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) कारखाने का सोमवार को उद्घाटन किया और पहली ‘रेंज रोवर ईवोक’ कार चलाई।चेन्नई से करीब 90 किलोमीटर दूर सिपकोट परिसर में स्थित विनिर्माण इकाई में मुख्यमंत्री ने टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को साथ वाली सीट पर बैठाकर कुछ दूरी तक पहली कार चलाई। Chennai:
Read Also: रात के अंधेरे में बस से उठने लगा धुआं! फायर ब्रिगेड को अंदर मिली जली बॉडी
ये 470 एकड़ भूमि में फैला संयंत्र देश में अपनी तरह की पहली इकाई है, जहां जेएलआर के लक्जरी मॉडल का विनिर्माण किया जाएगा।इस 9,000 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए समझौता मार्च 2024 में किया गया था। उसी वर्ष सितंबर में इसका शिलान्यास हुआ।सोमवार को जेएलआर कारखाने से पहली कार निकली जो ‘‘मेक इन तमिलनाडु’’ पहल की दिशा में एक अहम कदम है।Chennai:
Read Also: UP News: वाराणसी की दलमंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, लोगों ने मकान गिराने का किया विरोध
राज्य के उद्योग मंत्री टी. आर. बी. राजा ने कहा कि यह संयंत्र 5,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार देगा। टाटा मोटर्स ने इस पहल को स्वदेशी विनिर्माण (मेक इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड) को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है, जहां विश्वस्तरीय उत्पादन सुविधा में कारों और एसयूवी का विनिर्माण किया जाएगा।कंपनी ने कहा कि पनपक्कम में स्थापित नए संयंत्र में टाटा मोटर्स और जेएलआर के लिए अगली पीढ़ी के वाहनों का उत्पादन किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित ये संयंत्र घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगा।Chennai:
