Chennai: PM मोदी और CM विजय ने IIT मद्रास में सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर का किया दौरा

Chennai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आईआईटी-मद्रास कैंपस में ‘सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर’ का दौरा किया और विशेषज्ञों से संस्थान के कामकाज और रिसर्च के बारे में जानकारी ली। चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण की ‘येलो लाइन’ का उद्घाटन करने और आईआईटी-मद्रास कैंपस में एक मंदिर में दर्शन करने के बाद पीएम मोदी ने इस सेंटर का दौरा किया।Chennai:

Read Also: Karnataka: PM मोदी को जवाब देना चाहिए कि देश में लोकतंत्र है या आपातकाल- CM डी.के. शिवकुमार ने कसा PM पर तंज

संस्थान के अनुसार आईआईटी मद्रास द्वारा 2022 में शुरू किए गए ‘सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर’ का मकसद “हाई-रिजॉल्यूशन ब्रेन इमेजिंग पर ध्यान केंद्रित करते हुए, सेलुलर और कनेक्टिविटी स्तरों पर मानव मस्तिष्क का मैप तैयार करने वाले एक बड़े ग्लोबल प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना है।” अत्याधुनिक सुविधाओं वाले इस सेंटर का लक्ष्य दुनिया भर में मशहूर रिसर्च सेंटर बनना है, जो मानव मस्तिष्क से जुड़ा अभूतपूर्व डेटा, वैज्ञानिक नतीजे और टेक्नोलॉजी टूल्स तैयार करेगा।Chennai:

Read Also: CJP Protests: जंतर-मंतर तक पहुंच न होने के कारण, दिल्ली की सड़कें CJP के विरोध-प्रदर्शन के लिए अलग-अलग मंच बन गई

तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी पीएम मोदी के साथ मौजूद थे।ब्रेन सेंटर में मौजूद अन्य लोगों में केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन, प्रदेश बीजेपी प्रमुख नैनार नागेंद्रन और आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर कामाकोटी शामिल थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *