Chhath Puja 2024: देशभर में दिखी छठ महापर्व की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ त्योहार का समापन

Chhath Puja 2024: देश के अलग-अलग राज्यों में छठ महापर्व को धूमधाम के साथ मनाया गया। नहाए-खाए, खरना और संध्याकाल में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन हो गया है। इस दौरान लोगों ने बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ पूजा-अर्चना की और छठी मैया से संतान की लंबी आयु व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Read Also: इंदौर के डॉक्टरों की सलाह- ट्रक ड्राइवरों की हर दो साल में हो ‘स्लीप स्क्रीनिंग’

आपको बता दें, विशेषकर बिहार में छठ पर्व की अलग ही धूम देखने को मिली। छठ महापर्व के चौथे और आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर त्योहार का समापन हो गया है। इस दौरान लोगों ने पूरी आस्था के साथ छठ मैया की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही व्रती महिलाओं ने अपने छठ व्रत का पालन करते हुए 36 घंटे के व्रत को पूर्ण किया। आखिरी दिन दिए गए इस अर्घ्य को ही उषा अर्घ्य कहा जाता है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में छठ महापर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। राजधानी दिल्ली के छठ घाटों पर भी इस दौरान काफी रौनक देखने को मिली। किसी ने अपने घर की छत पर तो किसी ने सोसाइटी के मंदिर परिसर में, किसी ने कृत्रिम छठ घाटों पर, किसी ने तालाबों तो किसी ने नदी किनारे बने घाटों पर छठ पूजा कर छठी मैया से मनोकामना मांग उनका आशीर्वाद लिया।

Read Also: गलत दवा खाने से 1 व्यक्ति की मौत, 2 बीमार, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

छठ पूजा मनाने के लिए सैकड़ों भारतीय अमेरिकी लोगों ने गुरुवार को वर्जीनिया की पोटोमैक नदी पर इकट्ठा हुए। सभी श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। इसी तरह देश और दुनिया में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ छठ महापर्व मनाया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *