CJP Protest: जंतर-मंतर के आस-पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा उच्च न्यायालय

CJP Protest: दिल्ली उच्च न्यायालय जंतर मंतर के आस पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। कॉकरोच जनता पार्टी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। CJP Protest:

Read Also: ओडिशा: पुरी के जगन्नाथ मंदिर को पांच और पवित्र शब्दों के लिए मिली ट्रेडमार्क सुरक्षा

याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के समक्ष इस जनहित याचिका को जल्द सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया।वकील ने कहा, ‘‘ये जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ एक जनहित याचिका है।’’वकील ने पीठ से मामले पर दोपहर ढाई बजे सुनवाई करने का आग्रह किया।CJP Protest:

Read Also: सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन

पीठ ने इस पर कहा, ‘‘ठीक है।’सीजेपी 20 जून से मध्य दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *