ओडिशा: कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान झड़प, DCP समेत 6 लोग घायल

DCP

ओडिशा के कटक में शुक्रवार रात दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प में पुलिस उपायुक्त(DCP) ऋषिकेश खिल्लारी समेत छह लोग घायल हो गए। ये जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई है।

Read Also: कफ सिरप विवाद: राजस्थान सरकार ने किया ड्रग कंट्रोलर को निलंबित

उन्होंने बताया कि यह घटना दराघाबाजार इलाके में हाटीपोखरी के पास रात में करीब 2 बजे हुई, जब जुलूस कथाजोड़ी नदी के किनारे देबिगारा जा रहा था। स्थानीय लोगों ने जुलूस में तेज़ आवाज़ में संगीत बजाने पर आपत्ति जताई, जिससे टकराव हो गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही यह झड़प बढ़ गई और दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर पत्थर और कांच की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। इसके बाद पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा। DCP

पुलिस ने बताया कि जब एक और जुलूस इलाके में पहुंचा तो तनाव और बढ़ गया। स्थिति से निपटने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) को बुलाया गया और कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह करीब 6 बजे विसर्जन जुलूस फिर से शुरू हो पाया। उन्होंने बताया कि शहर में कई समुदायों की दुर्गा पूजा की कुल 50 मूर्तियों वाले वाहन इस घटना के कारण लगभग चार घंटे तक फंसे रहे।

Read Also: चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों के रैकेट का किया भंडाफोड़, लाखों के नकली नोट किए जब्त

एक अधिकारी ने बताया कि झड़पों में DCP खिल्लारी घायल हो गए, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई गई है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। DCP

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *