पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी बोलीं- सिलीगुड़ी में बनेगा ‘महाकाल मंदिर’

CM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि सिलीगुड़ी में एक विशाल महाकाल मंदिर बनेगा, जिसके लिए एक ट्रस्ट भी बनाया जाएगा। दार्जिलिंग में संवाददाताओं से बातचीत में ममता ने कहा कि मंदिर का निर्माण सिलीगुड़ी में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के बगल में किया जाएगा। CM

Read Also: CJI पर जूता फेंकने की घटना: अटॉर्नी जनरल ने दी वकील के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू करने की अनुमति

हिंदू पौराणिक मान्यताओं में भगवान शिव का एक नाम महाकाल है। दार्जिलिंग में महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद ममता ने कहा, “सिलीगुड़ी में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के पास एक बड़ा महाकाल मंदिर बनाया जाएगा। इसके लिए एक ट्रस्ट बनाना होगा।” CM

ममता को दीघा में जगन्नाथ मंदिर की स्थापना का श्रेय भी दिया जाता है। मुख्यमंत्री उत्तर बंगाल में जनसंपर्क कार्यक्रम पर हैं, जहां तेज बारिश और भूस्खलन में भारी नुकसान हुआ था और इस दौरान 32 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मंदिर के लिए जमीन राज्य सरकार देगी, लेकिन मंदिर निर्माण में अभी कुछ समय लगेगा। CM

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *