मेरठ-दिल्‍ली हाइवे पर सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, हेलिकॉप्‍टर से हुई पुष्‍प वर्षा

(अजय पाल)- शुक्रवार का दिन शिव भक्तों के लिए यादगार रहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए।हेलिकॉप्टर से प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने आसमान से कांवड़ियों पर फूल बरसाए।सीएम के द्वारा कावड़ियों का स्वागत करने पर कांवड़ियों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। सीएम के हाथों  से फूलों की  बारिश होती देख शिव भक्तों की कावड यात्रा यादगार बन गयी।

Read also -दिल्ली में जलभराव से बड़ा हादसा,बारिश के पानी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत

गाजे बाजे के साथ जोर शोर से  कावड यात्रा निकाली गयी। हजारों कावडियों पर सीएम योगी ने दोनो हाथों से पुष्प वर्षा की।कावडियों पर पुष्प वर्षा का यह वीडियों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

कांवड़ियों पर मेरठ से बरनावा तक फूलों की बरसात हुई।यूपी में योगी सरकार के आने के बाद  प्रतिवर्ष कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा होती रही है। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।पुष्प वर्षा के लिए सीएम के लिए यहां पर विशेष मंच बनाया गया था, जिस पर खड़े होकर उन्होंने पुष्प वर्षा की।बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर थिरकते हुए उन्होंने भी सीएम योगी का अभिनंदन किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *