Coimbatore: तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी टूरिस्ट वैन गिरने से 6 की मौत

Coimbatore: कोयंबटूर जिले में वलपराई पहाड़ी सड़क पर एक दुखद हादसा हुआ। केरल से आई एक टूरिस्ट वैन 13वें हेयरपिन मोड़ के पास सड़क से नीचे गिर गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, वलपराई से पोल्लाची की ओर नीचे उतरते समय वैन का संतुलन बिगड़ गया और वो कई सौ फीट नीचे एक गहरी खाई में जा गिरी। Coimbatore:

Read Also- Parliament: महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में गिरा

माना जा रहा है कि ये हादसा 13वें और 9वें हेयरपिन मोड़ के बीच हुआ, जिसमें गाड़ी लगभग 500-800 फीट नीचे गिरी।हादसे के समय वैन में 16 लोग सवार थे। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। कई और लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।Coimbatore:

Read Also- Delhi: उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को संरक्षण देने से इनकार किया, असम की अदालत का रुख…

बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कई घायल यात्रियों को बाहर निकालने में सफल रहे, जिन्हें इलाज के लिए पोल्लाची सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बचाव और जांच कार्य जारी होने के कारण, आगे की जानकारी का अभी इंतजार है।Coimbatore:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *