Weather: दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Delhi Cold wave News:

Delhi Cold wave News: दिल्ली में रविवार सुबह कई जगहों पर छाए हल्के कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर हल्का कोहरा और दिन में बादल छाए रहने के साथ अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की भविष्यवाणी की है। वहीं, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Read also-शिमला में कैंसर मरीज पर गहराया विवाद, पूर्व CM जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

इस बीच, राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादातर 38 मॉनिटरिंग में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।इससे पहले शनिवार को दिल्ली में एक्यूआई शाम सात बजे 263 की रीडिंग के साथ ‘खराब’ श्रेणी में था।एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है। रविवार को सुबह से टूरिस्ट स्पॉट कुफरी और नारकंडा में बर्फबारी हो रही।वहीं, शिमला में ठंड का सितम ऐसा है कि वहां पर तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।हिल स्टेशन पर सुबह-सुबह 116 एक्यूआई दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *