हाथरस के बाद गोंडा एसिड अटैक ने पकड़ा तूल, योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग !

नई दिल्ली (रिपोर्ट- तरुण कालरा): कांग्रेस ने केंद्र से यूपी की योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। गोंडा में 3 दलित लड़कियों पर एसिड अटैक के मामले पर राजनीति लगातार तूल पकड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध की घटनाओं पर योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं ने विपक्षी कांग्रेस को धारदार हथियार दे दिया है। अभी हाथरस मामले की आंच ठंडी भी नहीं हुई थी की गोंडा में तीन लड़कियों पर एसिड अटैक मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस पार्टी ने 2019 के एनसीआरबी के आंकड़ों को आधार बनाते हुए योगी सरकार के प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि केंद्र को तुरंत हस्तक्षेप करते हुए योगी सरकार को बर्खास्त करना चाहिए, जिससे कि अपराधियों में सीधा संदेश जाए कि प्रशासन उनका समर्थन नहीं करता।

Also Read- नजरबंदी से रिहा हुईं महबूबा मुफ्ती, कड़े तेवर में मोदी सरकार को दिया जवाब

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अपराधी इसलिए उत्तर प्रदेश में बेखौफ हैं क्योंकि उन्हें योगी सरकार का खुला समर्थन मिला हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने हाथरस मामले में सिटींग जज की अगुवाई में जांच की मांग को फिर से दोहराया है।

2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी खुद को मुख्य विपक्ष की भूमिका में खड़ा करने की कोशिशों में जुटी है। हर दिन प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ योगी सरकार पर हमलावर रहती हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *