यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले सोनिया गांधी ने साधा निशाना
यूपी विधानसभा चुनाव के तीन चरण का मतदान हो चुका है। इस बीच चौथे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वर्चुअल रैली के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि यह चुनाव आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि आपने 5 साल ऐसी सरकार देखी जिसने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया।

Read Also पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 23-24 फरवरी को रूस का दौरा करेंगे

इसके साथ सोनिया गांधी ने कहा कि 12 लाख से ज्‍यादा सरकारी नौकरी के पद खाली हैं, लेकिन सरकार उन पदों को नहीं भर रही है। वहीं, पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ गए हैं कि घर चलाना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हमने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उन्नति विधान तैयार किया है। प्रियंका गांधी ने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिये हैं। उत्तर प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ते हुए हमारे 18,000 कार्यकर्ता जेल भेजे गए हैं। सोनिया ने रायबरेली के साथ केंद्र के सौतेले व्यवहार का भी आरोप सत्तारूढ़ पर लगाया।
सोनिया गांधी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आपका व्यवसाय बंद था। यही नहीं, आपने मीलों पैदल चलने का दर्द सहा, लेकिन मोदी-योगी सरकार ने गैर-जिम्मेदाराना काम किया। उन्‍होंने आपके दर्द के बावजूद मुंह फेर लिया और आंखें बंद कर लीं। बीजेपी सरकार ने आपको कोई राहत नहीं दी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *