NEET परीक्षा मामले पर कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने दिया बड़ा बयान,जानें क्या कुछ कहा ?

Lok Sabha Protem Speaker

Gaurav Gogoi on NTA: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने गुरुवार को कहा कि यूजीसी नेट परीक्षा जिस तरह से रद्द की गई है, सरकार को एनटीए चेयरमैन को भी फौरन बर्खास्त करना चाहिए।

गौरव गोगोई आगे बोलते है कि एनटीए पूरी तरह से फेल हो गया है। यूजीसी नेट परीक्षा रद्द होने से करीब नौ लाख छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। परीक्षाओं में धांधली हो रही है, लेकिन पीएम और शिक्षा मंत्री एनटीए का बचाव कर रहे हैं।लेकिन अब ये साफ हो गया है। सरकार एनटीए चेयरमैन को फौैरन बर्खास्त करे और इसकी जांच करें।

Read also-प्रधानमंत्री मोदी के श्रीनगर दौरे से पहले कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था,कल डल झील के किनारे करेंगे योग

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार, एनटीए से उन याचिकाओं पर जवाब मांगा, जिनमें नीट-यूजी 2024 परीक्षा को रद्द करने और मेडिकल की परीक्षा मे हुईं कथित गड़बड़ी की जांच कोर्ट की निगरानी में कराए जाने की मांग की गई है।

Read also-सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली कंपनी की लापरवाही, सख्ती में प्रशासन…जल्द होगी कड़ी कार्रवाई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा एनटीए पूरी तरह से विफल हो चुका है। अभी ये जो यूजीसी की परीक्षा रद्द किये गये हैं, इसमें लगभग नौ लाख बच्चों का भविष्य अब अंधकार में है और हम बार-बार कह रहे हैं कि परीक्षा के इस पूरे वातावरण में धांधली हो रही है लेकिन प्रधानमंत्री या शिक्षा मंत्री बार-बार ये कह रहे थे कि ये एनटीए ने कुछ गलती नहीं की।अब तो पता चल गया है कि एनटीए के नेतृत्व में कितनी लापरवाही हुई है तो मेरे ख्याल से अब एनटीए के चेयरमैन को बर्खास्त कर देना चाहिए और नीट के परीक्षा के साथ भी एक अच्छी तरीके से जांच होने की जरूरत है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *