Congress ने Punjab में 4 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी , जानें किसे कहां से मिला टिकट

Punjab Congress Candidates List

Punjab Congress Candidates List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को पंजाब की चार सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें प्रमुख नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा  और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा  का  नाम शामिल है।कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट के अनुसार, कांग्रेस ने खदूर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद जसवीर सिंह गिल को टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह कुलबीर सिंह जीरा को लोकसभा उम्मीदवार बनाया  है।

पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला को आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट से वर्तमान सांसद मनीष तिवारी को इस बार चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है।कांग्रेस पंजाब में अब तक 12 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।राज्य में लोकसभा की 13 सीट हैं।राजा वड़िंग को लुधियाना से टिकट दिया गया है। इस क्षेत्र से मौजूदा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू कुछ दिनों पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

Read also-हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने गांडेय विधानसभा सीट से भरा पर्चा, 20 मई को वोटिग

वड़िंग ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बठिंडा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वो राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार में परिवहन मंत्री थे।गुरदासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार में उप-मुख्यमंत्री थे। वो डेरा बाबा नानक सीट से मौजूदा विधायक हैं और राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी भी हैं।चार बार के विधायक रंधावा का मुकाबला बीजेपी के दिनेश बब्बू, शिरोमणि अकाली दल के दलजीत सिंह चीमा और आम आदमी पार्टी के अमनशेर सिंह शेरी कालसी से होगा।

गुरदासपुर लोकसभा सीट से फिलहाल बीजेपी के सनी देओल सांसद हैं।कांग्रेस ने आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के लिए सिंगला को टिकट दिया है। सिंगला का मुकाबला एसएडी के प्रेम सिंह चंदूमाजरा और एएपी के मालविंदर सिंह कंग से होगा।बीजेपी ने अभी तक इस सीट से अपने उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया है। पूर्व सांसद सिंगला ने 2022 के पंजाब चुनाव में संगरूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। वो 2017 में संगरूर से विधानसभा के लिए चुने गए थे। वो पिछली कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण मंत्री थे

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *