महिला अत्याचारों के बढ़ते मामलों पर राष्ट्रपति से जल्द मिलेगी कांग्रेस

महिला अत्याचारों के मामले पर कांग्रेस ने आज फिर बीजेपी पर हमला बोला है। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओडिशा प्रभारी अजय कुमार लल्लू और प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास ने ओडिशा राज्य में 44000 महिलाओं के गायब होने का मुद्दा उठाया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस जल्द ही राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी।

Read Also: तमिलनाडु में CISF के 56वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, CM स्टालिन पर भी बोला हमला

कांग्रेस महिला अत्याचारों के मुद्दों को शीर्ष स्तर पर उठाने के लिए जल्द ही राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी। आज दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ओडिशा प्रभारी अजय कुमार लल्लू और प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास ने ओडिशा राज्य में 44000 महिलाओं के गायब होने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया है।कांग्रेस ने इसकी उच्च स्तरीय जांच कोर्ट मॉनिटरिंग कमेटी से कराने की मांग करते हुए बड़े आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा है, कि जल्द ही इस मुद्दे पर ओडिशा राज्य से आने वाली महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात कर पूरी डिटेल्स के साथ रिपोर्ट सौंपी जाएगी, हमारी फैक्ट फाइंडिंग टीम इस काम में जुटी है।

कांग्रेस ने एक आंकड़ा जारी करते हुए कहा है कि आज देश भर में 39 महिलाएं गायब हो रही है उनमें अकेले हर रोज 13 महिलाएं ओडिशा राज्य से गायब हो रही है। केवल अकेले ओडिशा राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि अगर सरकार इनके ऊपर ध्यान नहीं दे पा रही है, तो सर्वोच्च न्यायालय को इस पर विचार करना चाहिए।

Read Also: BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली करोल बाग में ‘जन औषधि केंद्र’ का किया दौरा

कांग्रेस ने ओडिशा में महिलाओं पर अत्याचार का मुद्दा ऐसे वक्त उठाया जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर देश भर में केंद्र सरकार बड़े कार्यक्रम आयोजित कर रही है।इससे पहले कांग्रेस महिला अत्याचार के मुद्दे पर भाजपा शासित राज्यों की जोरदार घेराबंदी करने की तैयारी में है और अब राज्यो में महिला अत्याचारों के मुद्दे को कांग्रेस राष्ट्रीय मुद्दा बनाते हुए महिला अपराध को लेकर राष्ट्रपति दरबार में जाने की तैयारी कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *