Corona Updates- देश में पिछले 24 घंटों में 63490 नए केस, मृत्यु दर 2 प्रतिशत से नीचे !

देशभर में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछि दिनों से लगभग हर दिन 60 हजार से ऊपर कोरोना के नए मरीज दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं जिस तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं उतनी ही तेजी से एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटों में एक बार फिर से 60 हजार से ऊपर 63 हजार 490 नए केस सामने आए हैं। तो कुल मरीजों की संख्या 26 लाख के नजदीक जा पहुंची है।

देश का कोरोना अपडेट क्या है ?

  • देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2589682 हुई।
  • पिछले 24 घंटे में कोरोना 63490 नए केस आए।
  • कोरोना के एक्टिव मरीज़ों की संख्या 677444 हुई।
  • पिछले 24 घंटे में 944 कोरोना मरीजों की मौत हुई।
  • अब तक कुल 49980 लोगो की मौत।
  • अब तक कुल 1862258 ठीक हुए
  • पिछले 24 घंटे में 53322 लोग ठीक हुए।

भारत में मृत्यु दर सबसे कम ?

स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो भारत में मृत्यु दर सबसे कम दर्ज की गई है। भारत में अब तक कुल 49,980 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जो कि कुल मामलों का 2 प्रतिशत से भी कम जा पहुंचा है। 15 अगस्त के डाटा के अनुसार भारत में मृत्यु दर महज 1.94 प्रतिशत है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी ट्वीट करते हुए बताया कि, 50 हजार मौतों के आंकड़े तक पहुंचने में जहां अमेरिका को 23 दिन , ब्राजील को 95 दिन और मेक्सिको को 141 दिन लगे थे। वहीं भारत 156 दिनों बाद भी कुछ आंकड़ों से कम है अभी 50 हजार तक पहुंचने में।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *