नई दिल्ली: भारत में बहुत ही तेजी के साथ कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। भारत में कल कोरोना वायरस के पहली बार रिकॉर्ड तोड़ 77 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना के 76 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 76,472 मामले सामने आए हैं और एक दिन में 1021 लोगों की मौत हुई है।
Also Read होम क्वारंटीन पर गए पंजाब के CM, विधानसभा में कोरोना पॉजिटिव MLA से की थी मुलाकात
इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 34,63,973 हो गया है, जिसमें 7,52,424 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 26,48,999 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 62,550 लोगों की मौत हो चुकी है।
रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 76.47 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 8.23 प्रतिशत है। देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं।
कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की पकड़ में आ गए।
Also Read आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय खेल दिवस, कोरोना की वजह से ऑनलाइन ही दिए जाएंगे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
बताते चलें कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है, कोरोना के एहतियातन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इससे संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय, एम्स, आईसीएमआर, डीआरडीओ एवं दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों के साथ बैठक की थी।
इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि मानसून सत्र के मद्देनजर स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए और संसद परिसर में भी स्वास्थ्य जांच के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

